enewsmp.com
Home सीधी दर्पण कांग्रेस कि ओर से मार्तंड चतुर्वेदी चुनाव मैदान में, अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन

कांग्रेस कि ओर से मार्तंड चतुर्वेदी चुनाव मैदान में, अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन

मझौली(ईन्यूज एमपी)- आगामी 29 दिसंबर 2025 को मझौली नगर पंचायत में होने वाले अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मार्तंड चतुर्वेदी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। घोषित प्रत्याशी मार्तंड चतुर्वेदी ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विधिवत रूप से नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने संगठनात्मक एकता का परिचय देते हुए चुनाव में पूरी ताकत से उतरने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि पार्टी ने मझौली की जनभावनाओं और व्यापक विचार-विमर्श के बाद मार्तंड चतुर्वेदी को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि मझौली की जनता कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देकर नगर पंचायत के विकास की दिशा में नया रास्ता प्रशस्त करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पारदर्शिता, संवेदनशील प्रशासन और जनहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करती रही है।

ज्ञान सिंह ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं, स्वच्छता, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े मुद्दे कांग्रेस की प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगे। पार्टी का उद्देश्य समग्र विकास के साथ सभी वर्गों को सम्मान और न्याय दिलाना है।

वहीं प्रत्याशी मार्तंड चतुर्वेदी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा और कांग्रेसजनों के सहयोग से जीत सुनिश्चित की जाएगी।

नामांकन कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी, उपाध्यक्ष आनंद सिंह शेर, संभागीय नेता प्रदीप सिंह दीपू, महामंत्री नवीन सिंह, महामंत्री ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, जनपद अध्यक्ष कुसमी श्यामवती सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विदेश सिंह, प्रवक्ता पंकज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित, युवा कांग्रेस नेता करुणा सिंधु परौहा, गणेश सोनी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष यमुना वर्मा, जगतभान यादव, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विनय मिश्रा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शनी सिंह चंदेल, पंकज सिंह, दिनकर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

Leave a Comment