enewsmp.com
Home सीधी दर्पण प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल का सीधी दौरा आज

प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल का सीधी दौरा आज

सीधी(ईन्यूज एमपी)-प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल आज शनिवार को सीधी जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला सत्कार अधिकारी ने दौरा कार्यक्रम की जानकारी दी है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री दोपहर 2.30 बजे सीधी सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 3.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इसके उपरांत सायं 4.30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। दौरे के अंत में प्रभारी मंत्री सायं 6 बजे सीधी से बिजुरी, जिला अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रभारी मंत्री का यह दौरा जिले के विकास कार्यों की समीक्षा एवं योजनाओं की प्रगति के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Share:

Leave a Comment