enewsmp.com
Home सीधी दर्पण संभागीय रोल प्रेक्षक की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक आज

संभागीय रोल प्रेक्षक की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक आज

सीधी(ईन्यूज एमपी)-संभागीय रोल प्रेक्षक एवं रीवा संभाग के आयुक्त बी.एस. जामोद की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक आज शनिवार को आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे आयोजित होगी, जिसमें निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एएसडीआर से संबंधित बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.पी. पाण्डेय ने बताया कि बैठक में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही क्षेत्र के सांसद एवं विधायक गणों से भी बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

यह समीक्षा बैठक मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं अद्यतन स्थिति सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Share:

Leave a Comment