enewsmp.com
Home स्वास्थ्य ई-मोबिलिटी सतत विकास का आधार: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

ई-मोबिलिटी सतत विकास का आधार: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

भोपाल में ग्रीन लॉजिस्टिक कॉनक्लेव-2025 का शुभारंभ, ई-कॉमर्शियल वाहनों को दिखाई हरी झंडी**

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक विश्व नेतृत्व का संकल्प तभी पूरा होगा जब विकास स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल हो। इसी दिशा में ई-मोबिलिटी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राज्य सरकार केंद्र की मंशा के अनुरूप ई-लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा दे रही है।

वे बुधवार को एमपीआईडीसी और सीआईआई के संयुक्त तत्वावधान में मिंटो हॉल में आयोजित ग्रीन लॉजिस्टिक कॉनक्लेव-2025 के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में एमडी एमपीआईडीसी चंद्रमौली शुक्ला, सीआईआई के वाइस प्रेसिडेंट महेश पंजवानी, एनएचईवी प्रतिनिधि सहित ई-व्हीकल और लॉजिस्टिक क्षेत्र के उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि निरोगी काया अभियान के दौरान करोड़ों नागरिकों की स्वास्थ्य जांच में सामने आए आंकड़े बताते हैं कि पर्यावरण अनुकूल विकास ही भविष्य की अनिवार्यता है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में ई-व्हीकल महंगे लगते हैं, लेकिन उनकी ऑपरेटिंग कॉस्ट पारंपरिक वाहनों से 70 गुना कम है और लाइफ भी दोगुनी होती है। मांग बढ़ने पर लागत में और कमी आएगी। उन्होंने ई-हाईवे और ई-इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
शुक्ल ने विभिन्न कंपनियों के ई-कॉमर्शियल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।

एमपीआईडीसी के एमडी चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि स्टेट लॉजिस्टिक एक्शन प्लान में ई-लॉजिस्टिक्स को शीर्ष प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए सभी स्टेकहोल्डर्स के सुझाव लेकर सिटी एक्शन प्लान भी तैयार किया जाएगा। उन्होंने उद्योगों से आग्रह किया कि वे अपने सुझाव भेजें, ताकि मजबूत ई-मोबिलिटी रणनीति बनाई जा सके।

कार्यक्रम में उद्योग प्रतिनिधियों ने ई-मोबिलिटी की संभावनाओं, चुनौतियों और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर अपने विचार व्यक्त किए तथा केंद्र और राज्य सरकार की सकारात्मक नीतियों के लिए आभार जताया।

Share:

Leave a Comment