सीधी(ईन्यूज एमपी)- सोमवार तड़के शहर के अस्पताल चौक में स्थित पुरानी और प्रतिष्ठित *राजपूत मेडिकल स्टोर* में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही समय में पूरी दुकान जलकर राख हो गई। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सुबह 4 बजे उठता धुआं देखकर लोगों ने दी सूचना*श जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4 बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा, जिसके बाद तुरंत दुकानदार और दुकान मालिक को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को कॉल किया। फायर ब्रिगेड समय पर पहुंची, पर आग रात में ही भड़क चुकी थी फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच गई, लेकिन आग रात में ही लग चुकी थी, जिसके कारण दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन मेडिकल स्टोर पूरी तरह स्वाहा हो चुका था। करोड़ों का नुकसान होने की आशंका दुकान के मालिक और कर्मचारियों द्वारा दुकान में रखे बचे-खुचे सामान को बाहर निकाला जा रहा है। नुकसान का आधिकारिक आकलन अभी नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करोड़ों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। आग में दवाइयों, काउंटर सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक मशीनें और अन्य मेडिकल आइटम जलकर खाक हो गए। शार्ट सर्किट से आग का अंदेशा, पुलिस जांच जारी प्रारंभिक रूप से शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल चौक स्थित राजपूत मेडिकल स्टोर सीधी जिले की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित दुकानों में से एक मानी जाती थी। दुकान के जलकर राख होने से व्यापारियों व स्थानीय लोगों में दुख की लहर है।