खजुराहो(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश में प्रशासनिक कसौटी पर विभागों के कामकाज को परखने के लिए खजुराहो दो दिनों तक गवर्नेंस मंथन का केंद्र बना रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार रात 9:30 बजे खजुराहो पहुंचे। 8–9 दिसंबर को यहां कैबिनेट एवं विभागीय समीक्षा बैठकें होंगी, जिनमें 30 मंत्री और 40 वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। मेहमानों के ठहरने के लिए 20 होटल बुक किए गए हैं। रविवार रात पहुंचे अधिकांश मंत्री मुख्यमंत्री के साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विजय शाह, गोविंद सिंह राजपूत, करण सिंह वर्मा, इंदर सिंह परमार और चैतन्य काश्यप रविवार देर रात खजुराहो पहुंच गए। बाकी मंत्री सोमवार को पहुंचेंगे और 9 दिसंबर की कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। रविवार रात भोपाल से खजुराहो रवाना होते समय ट्रेन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसीराम सिलावट ने भजन भी गाए। दो साल का परफॉर्मेंस, तीन साल की कार्ययोजना सीएम मोहन यादव इन बैठकों में अपने मंत्रियों के विभागों का परफॉर्मेंस रिव्यू करेंगे। दो वर्षों की उपलब्धियों और आने वाले तीन वर्षों की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा होगी। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री मंत्रियों के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व, कुटनी रिसॉर्ट डैम और रनेह फॉल का भ्रमण भी करेंगे। आज की विभागीय समीक्षा (8 दिसंबर) सबसे पहले: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग — मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 11:30–12:00 बजे: वाणिज्यिक कर विभाग — मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 12:00–12:30 बजे: पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग — मंत्री लखन पटेल 12:45–1:30 बजे: नगरीय विकास एवं आवास विभाग — मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 4:00–4:45 बजे: जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग — मंत्री विजय शाह व नागर सिंह चौहान 4:45–5:30 बजे: एमएसएमई विभाग — मंत्री चैतन्य काश्यप कल की बैठकें और कैबिनेट (9 दिसंबर) 12:00–12:45 बजे:** लोक निर्माण विभाग — मंत्री राकेश सिंह 12:45–1:30 बजे: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग — मंत्री संपतिया उइके इसके बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। राजनगर में लाड़ली बहना सम्मेलन 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छतरपुर जिले के राजनगर के सती की मढ़िया में लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे। यहाँ प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में दिसंबर की किस्त ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों से संवाद भी करेंगे।