enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश नक्सल इतिहास का बड़ा समर्पण – 77 लाख के इनामी कबीर समेत 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

नक्सल इतिहास का बड़ा समर्पण – 77 लाख के इनामी कबीर समेत 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बालाघाट(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। शनिवार देर रात केबी डिविजन के कुख्यात नक्सली कबीर सहित कुल 10 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। कबीर पर 77 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पित नक्सलियों में छह पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। सभी को पुलिस लाइन में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।

सूत्रों के अनुसार, एक फॉरेस्ट गार्ड की अहम भूमिका से यह पूरा ऑपरेशन सफल हुआ। बताया गया कि नक्सली जंगल से निकलकर सीधे बालाघाट आईजी कार्यालय पहुंचे और आत्मसमर्पण की इच्छा जताई।

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी

जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार दोपहर 2 बजे बालाघाट पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पुलिस लाइन में दोपहर 3 बजे आत्मसमर्पण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस लाइन में इस कार्यक्रम के लिए तेज तैयारियां चल रही हैं।

कान्हा टाइगर रिजर्व और बॉर्डर क्षेत्र में सक्रिय थे नक्सली

आत्मसमर्पित नक्सली केबी डिविजन से जुड़े थे, जो छत्तीसगढ़ बॉर्डर से सटा हुआ इलाका है। बालाघाट और कान्हा टाइगर रिजर्व के गहरे जंगलों में इनकी सक्रियता रही है। इस आत्मसमर्पण से नक्सल नेटवर्क में हलचल मची है।

पुनर्वास की ओर बड़ा कदम

सरकार की पुनर्वास नीति के तहत इन नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में पहली बार एक साथ इतने अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इससे पहले एक नवंबर को 14 लाख की इनामी नक्सली सुनीता ने आत्मसमर्पण किया था।

आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूची में विभिन्न पदों, हथियारों और इनाम की राशि का विवरण शामिल है, जिसकी कुल कीमत लगभग 236 लाख रुपये बताई जा रही है।

आत्मसमर्पित नक्सलियों के नाम

1. सुनेन्द्र उर्फ कबीर उर्फ सोमा
2. राकेश ओड़े उर्फ मनिंह उर्फ तनसाय ओड़े
3. समर उर्फ समझ उर्फ रगु अवर
4. सलती उर्फ सावली अलताई
5. विक्रम उर्फ हिडमा बद्री
6. लालसीम मुर्ति उर्फ सींगा उर्फ श्रेणी
7. शिल्पा न्यूति
8. जरीना उर्फ अनीता मुसाल
9. जयश्री उर्फ ललिता ओयम
10. नंदी न्यूति उर्फ हिडमा

Share:

Leave a Comment