enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश एमपी में फिर चुनाव का ऐलान! निकाय–पंचायतों के उपचुनावों की तारीखें घोषित

एमपी में फिर चुनाव का ऐलान! निकाय–पंचायतों के उपचुनावों की तारीखें घोषित

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया 8 दिसंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद क्रमवार जांच और नाम वापसी के बाद मतदान 29 दिसंबर को होगा।

नगरीय निकाय: अध्यक्ष और 8 पार्षद पदों पर उपचुनाव
नगरीय निकायों में एक अध्यक्ष और आठ पार्षद पदों के लिए उपचुनाव होंगे। मतदान 29 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। मतगणना 31 दिसंबर को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

पंचायत चुनाव: सरपंच से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक
पंचायतों में बड़े पैमाने पर उपचुनाव होंगे। जिला पंचायत के 4, जनपद पंचायत के 14, सरपंच के 67 और पंच के 3872 पद के लिए मतदान 29 दिसंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक सम्पन्न होगा।

पंच पदों के परिणाम मतदान के तुरंत बाद घोषित कर दिए जाएंगे।
सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य की मतगणना 2 जनवरी को विकासखंड मुख्यालयों में होगी, जबकि जिला पंचायत सदस्य के परिणाम 5 जनवरी 2026 को जारी किए जाएंगे।

Share:

Leave a Comment