enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, बहरी में करेंगे जनसभा

सीधी आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, बहरी में करेंगे जनसभा

सीधी(ईन्यूज एमपी)- मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार 7 दिसंबर को सीधी जिले के सिंहावल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बहरी में प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत पहुंचेंगे। सूत्रों के अनुसार, अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे तथा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल से लेकर व्यवस्थाओं तक प्रशासनिक अमले को जिम्मेदारियाँ सौंप दी गई हैं। अधिकारी सुरक्षा, यातायात और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले करीब तीन माह पूर्व मुख्यमंत्री का बहरी दौरा तय हुआ था, लेकिन कार्यक्रम स्थल के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हो जाने के बाद यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। अब पुनः रविवार को मुख्यमंत्री का दौरा तय हुआ है, जिसे लेकर क्षेत्र में उत्साह और हलचल दिखाई दे रही है।

Share:

Leave a Comment