enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सीधी–सिंगरौली–मऊगंज में कड़ाके की ठंड का असर, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से तापमान गिरेगा

सीधी–सिंगरौली–मऊगंज में कड़ाके की ठंड का असर, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से तापमान गिरेगा

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड का दौर तेज होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 5 दिसंबर से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर प्रदेश में भी दिखाई देगा और कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

रीवा संभाग के सीधी, सिंगरौली और मऊगंज जिलों में उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं तापमान में गिरावट लाएंगी। यहां आने वाले दिनों में तेज ठिठुरन और सुबह–शाम को कड़ाके की सर्दी की संभावना जताई गई है।

ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के सभी जिलों में भी बर्फीली हवाओं का असर दिखेगा। भोपाल संभाग के सीहोर और विदिशा में ठंड का जोर रहेगा। सागर संभाग के निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़ और पन्ना में भी तापमान में गिरावट होने के संकेत हैं।

जबलपुर संभाग के मंडला और डिंडोरी में ठिठुरन बढ़ेगी, जबकि इंदौर संभाग के इंदौर, धार और झाबुआ में भी कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों में बर्फबारी शुरू होते ही प्रदेश में 48 घंटे के भीतर तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। इसके चलते लोगों को दो दिन बाद से कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

Share:

Leave a Comment