enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश आज से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 से 5 दिसंबर तक चार बैठकें, सचिवालय को 1497 प्रश्न प्राप्त

आज से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 से 5 दिसंबर तक चार बैठकें, सचिवालय को 1497 प्रश्न प्राप्त

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को सत्र की तैयारियों का निरीक्षण किया। यह सोलहवीं विधानसभा का सप्तम सत्र होगा, जिसमें 1 से 5 दिसंबर के बीच कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी।

सत्र से पूर्व विधायकों द्वारा बड़ी संख्या में प्रश्न और प्रस्ताव विधानसभा सचिवालय को भेजे गए हैं। अब तक कुल 1497 प्रश्न प्राप्त हुए हैं, जिनमें 751 तारांकित और 746 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त सचिवालय को 194 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, 6 स्थगन प्रस्ताव, 14 अशासकीय संकल्प और 52 शून्यकाल सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। नियम 139 के तहत 2 सूचनाएं तथा 15 याचिकाएं भी प्राप्त हुई हैं। आगामी सत्र में सरकार की ओर से 2 शासकीय विधेयक भी लाए जाने की संभावना है।

सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और प्रश्नोत्तर के साथ सदन में गतिविधियां तेज रहेंगी।

Share:

Leave a Comment