enewsmp.com
Home सीधी दर्पण रेत माफियाओं पर सरई पुलिस का शिकंजा कसाः अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर–ट्रॉली जप्त, मामला दर्ज

रेत माफियाओं पर सरई पुलिस का शिकंजा कसाः अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर–ट्रॉली जप्त, मामला दर्ज

सरई(ईन्यूज एमपी)- सिंगरौली जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान को सरई थाना पुलिस ने एक और प्रभावी मुकाम तक पहुंचाया है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री (भा.पु.से.) के सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.), तथा एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में सरई पुलिस ने अवैध रेत कारोबार में संलिप्त तत्वों को बड़ी चुनौती दी है। घटना शुक्रवार–शनिवार की दरम्यानी रात की है, जब थाना सरई पुलिस को क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की सूचना प्राप्त हुई। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और ग्राम हट्टा पुलिया के पास बिना नंबर का सोनालिका ट्रैक्टर, जिसकी ट्रॉली रेत से भरी थी, पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर–ट्रॉली सहित लगभग 5 लाख 03 हजार रुपये मूल्य का वाहन और 3 हजार रुपये मूल्य की रेत जप्त कर ली। मामले में अपराध क्रमांक 797/2025 के तहत धारा 303(2), 317(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर वाहन को थाना परिसर में रखवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वाहन स्वामी का पता लगते ही उसके विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, राजसात की प्रक्रिया हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर सिंगरौली को भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया, सउनि उपेंद्र सिंह, आरक्षक राहुल यादव, रिंकू धाकड़, तेजप्रताप, शिवम पाटकर एवं तेजभान सिंह की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय रही। सरई पुलिस की यह कार्रवाई अवैध खनन माफियाओं के लिए कड़ा संदेश मानी जा रही है।

बिहारी लाल गुप्ता की रिपोर्ट,

Share:

Leave a Comment