enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी जिले में नशामुक्ति अभियान तेज, एक लाख से अधिक लोग लेंगे ई-शपथ

सीधी जिले में नशामुक्ति अभियान तेज, एक लाख से अधिक लोग लेंगे ई-शपथ

सीधी(ईन्यूज एमपी)-जिले में नशामुक्ति को जनआंदोलन का रूप देने के लिए प्रशासन ने अभियान को तेज कर दिया है। भारत सरकार और मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत सीधी जिले में एक लाख से अधिक नागरिकों को ई-शपथ दिलाने का लक्ष्य तय किया गया है।

अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सीधी धनंजय मिश्रा ने बताया कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी विभागों, शैक्षणिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थानों को अभियान से जोड़ा जा रहा है। अधिकारियों–कर्मचारियों के साथ-साथ छात्रों और आम नागरिकों को भी इसमें सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिए गए हैं।

ई-शपथ के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई लिंक **[https://nmba.dosje.gov.in/](https://nmba.dosje.gov.in/)** के माध्यम से नागरिक ऑनलाइन शपथ ले सकेंगे। शपथ लेने के बाद प्रतिभागियों को इसका स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराना होगा।

जिला प्रशासन ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग ई-शपथ लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग दें और इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएँ।

Share:

Leave a Comment