enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश एमपी में आत्मनिर्भर बनेंगी ग्राम पंचायतें: भोपाल में आज से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू

एमपी में आत्मनिर्भर बनेंगी ग्राम पंचायतें: भोपाल में आज से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश की ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से आज से राजधानी भोपाल में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला और वाटरशेड महोत्सव की शुरुआत हो रही है। इस महत्वपूर्ण आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। कार्यक्रम 24 से 26 नवंबर तक कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

तीन दिनों तक होगा गहन मंथन
इस कार्यशाला में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विषय-विशेषज्ञ और पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे। ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय प्रबंधन, प्राकृतिक संसाधन विकास, जल संरक्षण, ग्रामीण रोजगार, नवाचार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

जल गंगा संवर्धन अभियान में श्रेष्ठ कार्य करने वालों को सम्मान
वाटरशेड और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य पंचायतें भी प्रेरित हो सकें।

वरिष्ठ मंत्रियों की मौजूदगी
कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पीएचई मंत्री संपतिया उइके, जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, पंचायत राज्यमंत्री राधा सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी शामिल रहेंगे।

सरकार का मानना है कि इस कार्यशाला से ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिशा में ठोस रणनीति तैयार होगी, जिससे ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

Share:

Leave a Comment