सीधी(ईन्यूज एमपी)-मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत जिले के 179 विशिष्ट नागरिकों का चयन ‘‘रामेश्वरम–मदुरई’’ तीर्थयात्रा के लिए किया गया है। यह जानकारी अपर कलेक्टर ने दी है। शासन द्वारा इस यात्रा के लिए रीवा को बोर्डिंग स्टेशन निर्धारित किया गया है। सीधी जिले के यात्रियों को कलेक्टर कार्यालय से बसों द्वारा रीवा रेलवे स्टेशन तक भेजा जाएगा। इसके लिए 23 नवंबर को सुबह 7:30 बजे कलेक्टर कार्यालय परिसर से बसें रवाना होंगी। अपर कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चयनित तीर्थयात्री निर्धारित तिथि 23 नवंबर को सुबह 6:30 बजे तक कलेक्टर कार्यालय, सीधी में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों, ताकि यात्रा का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।