सीधी(ईन्यूज एमपी)-धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के समापन वर्ष के अवसर पर आज शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस 2025 का जिला स्तरीय कार्यक्रम टमसार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टमसार के ग्राउंड में शुरू होगा। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि इसकी अध्यक्षता धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में सीधी विधायक रीती पाठक, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक और चुरहट विधायक अजय सिंह (राहुल) उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह, पूर्व विधायक शरदेंदु तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी देव कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य हीराबाई, नीता कोल, पूजा सिंह, सरस्वती बहेलिया, सुमन कोल तथा जनपद पंचायत कुसमी की अध्यक्ष श्यामवती सिंह शामिल रहेंगे। जिला प्रशासन ने लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।