enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी में भी छाया बिहार चुनाव का जश्न, भाजपा की जीत पर थिरकती दिखी—मंत्री राधा सिंह

सीधी में भी छाया बिहार चुनाव का जश्न, भाजपा की जीत पर थिरकती दिखी—मंत्री राधा सिंह

सीधी(ईन्यूज एमपी)- बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए की रिकॉर्ड बढ़त के बाद पूरे देश के साथ सीधी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जैसे ही रुझानों में एनडीए ने स्पष्ट बहुमत की तरफ कदम बढ़ाए, सीधी भाजपा कार्यालय में जश्न की लहर दौड़ गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय-घोष के साथ ढोल-नगाड़ों पर नृत्य किया, वहीं आतिशबाजी और मिठाइयों के वितरण से कार्यालय का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। जश्न में मध्यप्रदेश शासन की मंत्री राधा सिंह भी शामिल हुईं। वे कार्यकर्ताओं के साथ थिरकती हुई नजर आईं और सभी को जीत की बधाई दी।

मंत्री राधा सिंह ने कहा कि “बिहार में भाजपा की बढ़त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का परिणाम है। जनता ने फिर से विकास, सुरक्षा और स्थिरता के पक्ष में भरोसा जताया है।”इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह, उपाध्यक्ष विश्वबंधु धर द्विवेदी
पूर्व जिलाध्यक्ष लालचंद गुप्ता,पूर्व नपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मुन्नू, महिला नेत्री पूनम सोनी,पंकज पाण्डेय, के के तिवारी, रामनरेश मिश्र, जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, मुनिराज विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं का कहना है कि बिहार के नतीजों ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है और आने वाले चुनावों के लिए भी पार्टी को मजबूत आधार मिला है। सीधी में देर शाम तक जश्न का सिलसिला जारी रहा।

बात दे की बिहार विधानसभा चुनाव में National Democratic Alliance (एनडीए) को 243 सदस्यीय विधानसभा के रुझानों में शानदार बढ़त मिल रही है। शुरुआती डेटा के अनुसार एनडीए लगभग 208 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बहुमत के लिए आवश्यक संख्या 122 सीटें है।

Share:

Leave a Comment