enewsmp.com
Home सीधी दर्पण संजय टाइगर रिजर्व में “जंगल गाथा” कार्यक्रम संपन्न — प्रकृति संरक्षण और पर्यटन पर हुई सार्थक चर्चा

संजय टाइगर रिजर्व में “जंगल गाथा” कार्यक्रम संपन्न — प्रकृति संरक्षण और पर्यटन पर हुई सार्थक चर्चा

सीधी(ईन्यूज एमपी)- संजय टाइगर रिजर्व सीधी के बडकाडोल स्थित इन्फॉर्मेशन सेंटर में बुधवार, 12 नवम्बर 2025 को “जंगल गाथा” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संतुलन तथा ईको-टूरिज्म के विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में डॉ. कैलाश तिवारी, मानद जिला वन्यजीव संरक्षक, डॉ. अभय सेंगर, सहायक संचालक सुधीर मिश्रा सहित अनेक पर्यटक और प्रकृति प्रेमी उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने वन्यजीवों के संरक्षण में स्थानीय समुदाय की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वन क्षेत्र केवल जीव-जंतुओं का ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर का भी प्रतीक है।

वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को जंगलों के प्रति संवेदनशील बनाते हैं और वन्यजीव संरक्षण के महत्व को समझाने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में पर्यटकों ने भी अपने अनुभव साझा किए और संजय टाइगर रिजर्व के मनोहारी प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की।

Share:

Leave a Comment