enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार चुनाव प्रचार पर, तीन सभाओं को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार चुनाव प्रचार पर, तीन सभाओं को करेंगे संबोधित

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में भाग लेने के लिए रवाना हुए। वे दिनभर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

सुबह 09:40 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से बिहार के लिए रवाना हुए। वहां वे सबसे पहले सुबह 11:30 बजे बेलहर विधानसभा के फुल्लीडुमर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे पिपरा विधानसभा के बालाकोठी हाई स्कूल ग्राउंड में चुनावी सभा करेंगे।

मुख्यमंत्री की तीसरी जनसभा दोपहर 2:50 बजे बोधगया के गजाधरपुर मैदान, टनकुप्पा में होगी, जहां वे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे।

चुनावी दौरा पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सायं 05:30 बजे भोपाल आगमन निर्धारित है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, बिहार में भाजपा के लिए यह प्रचार अभियान निर्णायक साबित हो सकता है, क्योंकि मुख्यमंत्री मोहन यादव की सशक्त वक्तृत्व शैली और संगठनात्मक अनुभव से पार्टी के जनाधार को बल मिलने की संभावना है।

Share:

Leave a Comment