enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश अब मध्यप्रदेश में पीएम पोषण शक्ति निर्माण की निगरानी करेंगें उपाउक्त राजीव मिश्र...

अब मध्यप्रदेश में पीएम पोषण शक्ति निर्माण की निगरानी करेंगें उपाउक्त राजीव मिश्र...

भोपाल ( ईन्यूज एमपी) प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (एम.डी.एम.) योजना की कार्यप्रणाली और गुणवत्ता पर निगरानी मजबूत करने के लिए नया दायित्व सौंपा है। विकास आयुक्त कार्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार राजीव कुमार मिश्र को राज्य स्तरीय प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे विकास आयुक्त कार्यालय भोपाल में कार्यरत रहेंगे और प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना से संबंधित सभी पर्यवेक्षणीय कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। भोजन गुणवत्ता, स्व-सहायता समूहों और एमडीएम संचालन में पारदर्शिता पर सीधा फोकस रहेगा ।

आदेश के अनुसार, श्री मिश्रा को 27 अक्टूबर 2025 से यह दायित्व सौंपा गया है। अब वे प्रदेशभर में मध्यान्ह भोजन योजना, पोषण आहार निर्माण एवं वितरण से जुड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। साथ ही, स्व-सहायता समूहों एवं अन्य संस्थाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भंडारण और आपूर्ति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, हाल के वर्षों में कई जिलों में मध्यान्ह भोजन और पोषण आहार में गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आई थीं। ऐसे में शासन ने निगरानी प्रणाली को और सशक्त करने के उद्देश्य से यह दायित्व अनुभवी अधिकारी को सौंपा है।

राजीव मिश्रा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में लंबे समय से कार्यरत हैं और सीईओ के रूप में एक दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। उन्हें ग्रामीण विकास, स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण और योजना क्रियान्वयन में दक्ष अधिकारी माना जाता है।

नए दायित्व के तहत वे अब प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के राज्य स्तरीय सुपरविजन अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। विभागीय सूत्रों का कहना है कि इस नियुक्ति के बाद प्रदेश में स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और वितरण प्रणाली में और अधिक पारदर्शिता आएगी।

Share:

Leave a Comment