enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में फिर शुरू हुआ बारिश का दौर,20 जिलों में भीगा मौसम, कई जगह आंधी का अलर्ट

मध्य प्रदेश में फिर शुरू हुआ बारिश का दौर,20 जिलों में भीगा मौसम, कई जगह आंधी का अलर्ट

मध्य प्रदेश में फिर शुरू हुआ बारिश का दौर,20 जिलों में भीगा मौसम, कई जगह आंधी का अलर्ट

भोपाल(ईन्यूज एमपी)-राज्य में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को इंदौर, उज्जैन, धार, नर्मदापुरम सहित 20 जिलों में रुक-रुक कर बारिश हुई। मौसम विभाग ने 27 से 29 अक्टूबर तक कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उज्जैन, सागर, मंडला और बालाघाट में हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में इंदौर संभाग में तेज बारिश की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अरब सागर से नमी आने और हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण प्रदेश में बारिश का नया सिस्टम सक्रिय हुआ है।

Share:

Leave a Comment