enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया

मध्य प्रदेश में सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया

मध्य प्रदेश में सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश शासन ने बुधवार की आधी रात को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। इसमें एडीजी और आईजी स्तर के अफसर शामिल हैं। इस तबादले से प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में अहम बदलाव हुआ है।

आदेश के मुताबिक, एडीजी प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय राजाबाबू सिंह से शिकायत और मानव अधिकार का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। अब वे केवल एडीजी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वहीं, देवप्रकाश गुप्ता को एडीजी मानव अधिकार एवं शिकायत पीएचक्यू की जिम्मेदारी के साथ-साथ एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, को-ऑपरेटिव फ्रॉड, लोक सेवा गारंटी, पुलिस मैन्युअल, आरएंडडी और पुलिस सुधार पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

एडीजी नारकोटिक्स केपी व्यंकटेश्वर राव को एडीजी तकनीकी सेवाएं पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आईजी एसएएफ पीएचक्यू इरशाद वली को आईजी एसएएफ भोपाल रेंज और एसएएफ पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आईजी ईओडब्ल्यू भोपाल सुशांत सक्सेना को आईजी इन्वेस्टिगेशन पीएचक्यू की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि चैत्रा एन को आईजी शिकायत और मानव अधिकार से स्थानांतरित कर आईजी एससीआरबी पीएचक्यू बनाया गया है।

इसके अलावा, कुमार सौरभ आईजी आजाक पीएचक्यू को आईजी एसआईएसएफ तथा आजाक आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

गृह विभाग के अनुसार, यह तबादले प्रशासनिक दृष्टि से आवश्यकतानुसार किए गए हैं ताकि विभागीय कार्यों में सुचारुता और दक्षता बनी रहे।

---

Share:

Leave a Comment