enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सरकारी भर्ती प्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी— अब एमपीपीएससी साल में पांच और ईएसबी केवल एक परीक्षा कराएगा

सरकारी भर्ती प्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी— अब एमपीपीएससी साल में पांच और ईएसबी केवल एक परीक्षा कराएगा

सरकारी भर्ती प्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी— अब एमपीपीएससी साल में पांच और ईएसबी केवल एक परीक्षा कराएगा

भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शासन ने नई परीक्षा प्रणाली तैयार कर ली है, जिसके तहत मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) साल में पांच मुख्य परीक्षाएं आयोजित करेगा, जबकि कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) केवल एक परीक्षा कराएगा।

नई व्यवस्था के अनुसार, हर विभाग को हर साल 30 सितंबर तक अपनी भर्ती की आवश्यकता बताना अनिवार्य होगा। इसके बाद ईएसबी पात्रता परीक्षा आयोजित करेगा। इस परीक्षा में क्वालीफाई उम्मीदवारों में से ही संबंधित विभाग भर्ती करेंगे।

यह मॉडल इंजीनियरिंग के गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) की तर्ज पर तैयार किया गया है। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जो ईएसबी की पात्रता परीक्षा से बनेगी। इससे भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और समयबद्ध होने की उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक, इस नई भर्ती प्रणाली का ड्राफ्ट शासन स्तर पर लगभग तैयार हो चुका है। दिवाली के बाद मुख्य सचिव स्तर की वरिष्ठ सचिव समिति के समक्ष इसका प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इसके बाद अंतिम स्वीकृति मिलते ही नया सिस्टम लागू हो जाएगा।

नई नीति लागू होने पर राज्य में नौकरी की परीक्षाएं अधिक नियमित और संगठित ढंग से आयोजित की जाएंगी। साथ ही विभागीय देरी और लंबित भर्तियों की समस्या भी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।

Share:

Leave a Comment