enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना: अक्टूबर की किस्त जल्द आएगी, लेकिन कुछ महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

लाड़ली बहना योजना: अक्टूबर की किस्त जल्द आएगी, लेकिन कुछ महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

लाड़ली बहना योजना: अक्टूबर की किस्त जल्द आएगी, लेकिन कुछ महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

भोपाल। मध्यप्रदेश की चर्चित लाड़ली बहना योजना को लेकर इस बार खुशखबरी और चिंता दोनों खबरें आई हैं। जहां लाखों बहनों को अक्टूबर माह की किस्त मिलने वाली है, वहीं कुछ पात्र महिलाएं इस बार की राशि से वंचित रह सकती हैं।

अक्टूबर माह की किस्त इस तारीख तक

योजना के तहत राशि आमतौर पर हर माह की 15 तारीख तक लाभार्थियों के खातों में जमा की जाती है। पिछली यानी सितंबर माह की किस्त 12 सितंबर को जारी की गई थी। माना जा रहा है कि अक्टूबर माह की राशि भी 12 से 15 अक्टूबर के बीच महिलाओं के बैंक खातों में डाली जाएगी।

नवंबर से बढ़ेगा मासिक लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में घोषणा की है कि दीपावली के बाद भाई-दूज से लाड़ली बहना योजना की राशि ₹1500 प्रति माह कर दी जाएगी। इस लिहाज से अक्टूबर माह की किस्त ₹1250 की ही रहेगी, जबकि नवंबर माह से महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह का लाभ मिलने लगेगा।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगी अक्टूबर की राशि

सूत्रों के अनुसार, कुछ ऐसे मामलों की जांच चल रही है जिनमें लाभार्थी महिलाओं की आयु, आय, वैवाहिक स्थिति या बैंक खाते में त्रुटि पाई गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिन महिलाओं के दस्तावेज अधूरे हैं या ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है, उन्हें इस माह की किस्त का भुगतान रोका जा सकता है।

पात्रता की दोबारा जांच जारी

राज्य सरकार द्वारा हाल ही में पात्रता की पुन: समीक्षा भी की जा रही है, ताकि केवल वास्तविक पात्र बहनों को ही लाभ मिल सके। अधिकारियों ने लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते, आधार लिंकिंग और ई-केवाईसी की स्थिति एक बार अवश्य जांच लें, ताकि अगली किस्त में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

Share:

Leave a Comment