वरिष्ठ पत्रकार मनोज मनु भारत सरकार की हिंदी सलाहकार समिति में नियुक्त, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी हुआ सम्मान भोपाल-हिंदी पत्रकारिता जगत के लिए गर्व का क्षण है। इंडिया न्यूज़ के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज मनु को भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की राजभाषा (हिंदी) सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण समिति में देशभर से चुने गए अधिकारियों के साथ-साथ छह सांसद भी शामिल हैं। पत्रकारिता जगत के लिए गौरव मनोज मनु की इस नियुक्ति को हिंदी पत्रकारिता और मीडिया जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। देश में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और उसके प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के लिए गठित इस समिति में उनका शामिल होना पत्रकारिता की सशक्त आवाज़ को नई दिशा देगा। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी सम्मान इससे पहले भी मनोज मनु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान दर्ज करा चुके हैं। हाल ही में लंदन के ऐतिहासिक हाउस ऑफ लॉर्ड्स में आयोजित समारोह में उन्हें संचार और पत्रकारिता में अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया था। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारतीय पत्रकारिता की गरिमा का अंतरराष्ट्रीय मंच पर वंदन भी है। बधाइयों का दौर मनोज मनु की इस उपलब्धि पर मीडिया जगत के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से भी बधाइयों का सिलसिला जारी है। उनके सहयोगियों और शुभचिंतकों ने इसे हिंदी भाषा, पत्रकारिता और लोकतंत्र की सशक्त अभिव्यक्ति के लिए मील का पत्थर बताया है।