enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सीधी: भाजपा की घोषित जिला पदाधिकारियों की सूची में जातीय संतुलन पर जोर , एक चेहरा ऐसा जिनके कदकांठी ....?

सीधी: भाजपा की घोषित जिला पदाधिकारियों की सूची में जातीय संतुलन पर जोर , एक चेहरा ऐसा जिनके कदकांठी ....?

सीधी (ईन्यूज़ एमपी): भारतीय जनता पार्टी ने जिला सीधी के पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार जातीय संतुलन का पूरा ध्यान रखते हुए सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया है। लंबे समय से सक्रिय और संगठन में समर्पण से कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। खास बात यह भी है कि कई ऐसे चेहरे, जो धीरे-धीरे पार्टी से विलुप्त हो रहे थे, उन्हें भी कार्यकारिणी में अवसर दिया गया है।

सूची जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी की गई। इसमें अनिल पाण्डेय को विशेष रूप से “आका का आशीर्वाद” माना जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ एक ऐसा चेहरा जिनका पार्टी के प्रति पिछले तीन दशकों से लगातार समर्पण रहा है जिनका कद भी बड़ा है उन्हें भी दायित्व दे दिया गया है जो सहजता से उन्हें स्वीकार भी है क्यूंकि उनके सामने पद नही पार्टी बड़ी । हालांकि उन्हें कद से छोटे पद पर जिम्मेदारी मिली है यह कहना अतिश्योक्ति नही।

घोषित पदाधिकारी सूची

1. अशोक पटेल – उपाध्यक्ष
2. विश्व वन्धुधर द्विवेदी – उपाध्यक्ष
3. श्रीमती अंजू केशरी – उपाध्यक्ष
4. श्रीमती ऊषा गोपाल पटेल – उपाध्यक्ष
5. शिवदान साकेत – उपाध्यक्ष
6. श्रीमती मनीला सिंह – उपाध्यक्ष
7. अखिलेश पाण्डेय – उपाध्यक्ष
8. अनिल पाण्डेय – उपाध्यक्ष
9. चन्द्रपाल सिंह उईके – महामंत्री
10. लोरिक यादव – महामंत्री
11. गजराज सिंह चन्देल – मंत्री
12. सुश्री पूजा सिंह कुशराम – मंत्री
13. श्रीमती उर्मिला साकेत – मंत्री
14. श्री उमाशंकर यादव – मंत्री
15. श्री सूर्य प्रताप सिंह – मंत्री
16. श्री कपूर चन्द साहू – मंत्री
17. श्रीमती अनीता चौरसिया – कोषाध्यक्ष
18. श्री पुनीत पाण्डेय – कार्यालय मंत्री
19. श्री संदीप सिंह गहरवार – सह कार्यालय मंत्री

संगठन में ऊर्जा का संचार:
पार्टी नेताओं का कहना है कि इस नई टीम से संगठन को मजबूती मिलेगी और सभी वर्गों के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा।

Share:

Leave a Comment