enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश विकास के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक-डाॅ. सिंह

विकास के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक-डाॅ. सिंह

पन्ना : शासकीय कन्या महाविद्यालय पन्ना में व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इसके तहत गत दिवस हम करें राष्ट्र निर्माण विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रध्यापक महाविद्यालय गुनौर डाॅ. मनोज सिंह ने कहा कि विकास के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक है। इससे व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होने के साथ देश का भी विकास होता है। हमारे आचार विचार ही व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। कई बार नकारात्मक दृष्टिकोण के कारण व्यक्ति अच्छे अवसर गवां देता है। दूसरों की कमी निकालने से बेहतर है स्वयं की कमी को दूर करके सकारात्मक दृष्टिकोण से व्यक्तित्व का विकास करना।

कार्यशाला में प्रोफेसर विभा वसुदेव ने कहा कि व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के तहत हर माह महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाता है। कार्यशाला में प्राचार्य डाॅ. गिरजेश शाक्य ने भी अपने विकास व्यक्त किए। कार्यशाला में समाज सेवी आशीष बोस ने कहा कि परिवार से प्राप्त संस्कारों से व्यक्ति का विकास होता है। अच्छे संस्कारों तथा परिवार में अच्छे वातावरण से अच्छे समाज का निर्माण होता है। कार्यशाला में विवेक कुमार मिश्रा तथा पूनम खरे एवं छात्राएं उपस्थित रही।

Share:

Leave a Comment