भोपाल (ईन्यूज़ एमपी): मध्यप्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक ने कई ऐतिहासिक फैसलों पर मुहर लगाई। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी तबादला नीति-2025 ने, जो पूरे प्रदेश के 60 हजार से ज्यादा अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अगले 30 दिन सबसे निर्णायक बना सकती है। कैबिनेट के इस फैसले के साथ ही 4 साल से थमी तबादलों की प्रक्रिया पर से रोक हट गई है। अब 1 मई से 30 मई के बीच कर्मचारियों को ट्रांसफर के लिए ई-ऑफिस पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इसके बाद किसी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। बदल जाएगा मध्यप्रदेश का प्रशासनिक नक्शा — जानिए तबादला नीति के 10 अहम पहलू 1. किसे मिलेगा ट्रांसफर का लाभ? सभी कैडर के अधिकारी-कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे। IAS, IPS जैसे उच्च प्रशासनिक अधिकारी इस दायरे से बाहर होंगे। 2. कितने प्रतिशत ट्रांसफर होंगे? पदों के आधार पर सीमा तय — 200 पद तक: 20% 201–1000 पद: 15% 1001–2000 पद: 10% 2000 से अधिक: 5% 3. मंत्री और विधायक क्या कर सकेंगे? मंत्री अपने विभाग और प्रभार वाले जिलों में तबादले कर सकेंगे। विधायक अपनी सिफारिश दे सकेंगे। 4. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए राहत: अब उनके ट्रांसफर किसी भी समय हो सकेंगे, प्रतिबंध अवधि लागू नहीं होगी। 5. ई-ऑफिस पोर्टल पर अनिवार्य आवेदन: सभी वर्गों के कर्मचारियों को 30 मई तक पोर्टल पर आवेदन देना होगा। 6. विभाग बना सकते हैं अपनी नीति: कोई भी विभाग अपनी आवश्यकतानुसार स्वतंत्र ट्रांसफर पॉलिसी बना सकेगा। कैबिनेट के अन्य बड़े फैसले: 1. सरकारी कर्मचारियों को राहत — महंगाई भत्ता अब 55% सरकार ने डीए बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। अब कर्मचारियों को केंद्र सरकार के बराबर 55% महंगाई भत्ता मिलेगा। 2. पराली जलाने पर कड़ी सजा — रोक दी जाएगी सम्मान निधि! कैबिनेट ने सख्त फैसला लिया है कि पराली जलाने पर किसान की एक साल की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि रोक दी जाएगी और अगली फसल की सरकारी खरीदी भी नहीं होगी। 3. 3 हजार मेगावाट का सोलर प्लांट बनेगा चंबल में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मुरैना के पास सोलर प्लांट लगाया जाएगा। 1000 मेगावाट मप्र के लिए 2000 मेगावाट यूपी को दिया जाएगा 4. नई पेंशन स्कीम पर कमेटी गठित केंद्र सरकार की यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को लेकर 6 अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है। इसमें अशोक बर्णवाल, मनीष रस्तोगी, लोकेश जाटव, तन्वी सुंद्रियाल, अजय कटेसरिया और जेके शर्मा शामिल हैं।