enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सीधी समेत 6 जिलों में लू का येलो अलर्ट, शिवपुरी बना प्रदेश का सबसे गर्म शहर

सीधी समेत 6 जिलों में लू का येलो अलर्ट, शिवपुरी बना प्रदेश का सबसे गर्म शहर

भोपाल (ईन्यूज़ एमपी): मध्यप्रदेश में गर्मी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को शिवपुरी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भोपाल में भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ, लेकिन तेज हवाओं की वजह से तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को जहां राजधानी का तापमान 42.2 डिग्री था, वह शुक्रवार को 41.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज भोपाल समेत कई जिलों में फिर से तापमान बढ़ने की संभावना है। गर्मी का असर और तेज हो सकता है।

इन 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सीधी, शिवपुरी, दमोह, सागर, गुना और रतलाम में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दोपहर के समय तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

लू से बचाव के लिए मौसम विभाग की सलाह:
गर्मी के समय धूप में बाहर निकलने से बचें
पानी, नींबू शरबत, छाछ आदि का सेवन करें
सिर ढंककर और हल्के सूती कपड़े पहनें
ज़रूरी हो तभी दोपहर में बाहर जाएं

प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू का असर जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने भी संबंधित जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Share:

Leave a Comment