भोपाल ( ईन्यूज एमपी)मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज जन्मदिन है इसी उपलक्ष्य में डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने मुख्यमंत्री निवास में पंहुचकर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी । इस शुभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के स्वस्थ, सुदीर्घ और सफल जीवन की कामना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सतत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास सभी क्षेत्रों में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दूरदर्शी नीतियों से मध्यप्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।