भोपाल( ईन्यूज एमपी) मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार का दूसरा बजट विधानसभा में उप मुख्यमंत्री वित्त जगदीश देवड़ा ने पेश किया। अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने संस्कृत के श्लोक से की और कहा कि सरकार का लक्ष्य विकसित मध्य प्रदेश बनाना है। यह बजट 4.20 लाख करोड़ रुपये का है। • वित्तमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहनाओं को केंद्र की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। • प्रदेश में 5 साल में एक लाख किमी सड़क बनाने का लक्ष्य रखा गया है। • प्रदेश में निवेश के लिए नई नीतियां बनाई गई हैं। • एक जिला-एक उत्पाद पर फोकस रखा जाएगा। • सीएम राइज स्कूल के लिए 1017 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। • 50 छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश भेजेगी सरकार। • गरीबों को अनाज के लिए 7132 करोड़ का प्रावधान किया गया है। • 39 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। • बजट में कुल 15% की वृद्धि प्रस्तावित की गई है • प्रदेश में 14500 एकड़ भूमि पर 39 नए और क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है इससे 3 लाख से अधिक रोजगार के अवसर बनेंगे। • प्रदेश में 10000 स्टार्टअप स्थापित होने की संभावना है। • आगामी 5 वर्षों में उद्योगों को लगभग 30000 करोड रुपए के इनसेंटिव दिए जाना संभावित है। • हर विधानसभा में एक स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। • नागरिकों के लिए बीमा समिति का गठन होगा। • 22 नए हॉस्टल बनाए जाएंगे। • औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने से 3 लाख रोजगार मिलेंगे। • 22 नए आईटीआई कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। • किसान प्रोत्साहन योजना के लिए 5230 करोड़ रुपये का प्रावधान। • संबल योजना के लिए 700 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। • किसानों को शून्य ब्याज पर लोन दिया जाएगा। • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में नई योजना क्षतिग्रस्त पुलों का पुनर्निर्माण प्रारंभ की जा रही है। • जल जीवन मिशन के लिए 17135 करोड रुपए का प्रावधान किया है। • 5 वर्ष में 500 रेलवे ओवर ब्रिज और फ्लाईओवर निर्मित किए जाएंगे। • इस वर्ष 3500 किलोमीटर नई सड़क तथा 70 पुल बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। • सिंहस्थ के लिए 2 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। • गोशालाओं में पशु आहार के लिए प्रति गोवंश प्रतिदिन 20 रुपये को दोगुना कर 40 किया जा रहा है। • गो संवर्धन एवं पशुओं का संवर्धन योजना के लिए 505 करोड रुपए का प्रावधान। • कृषि और संबद्ध क्षेत्र के लिए 58, 257 करोड रुपए का बजट। गत वर्ष से 13409 करोड रुपए अधिक का प्रावधान। • किसानों को सहकारी बैंकों से ब्याज मुक्त ऋण के लिए 694 करोड रुपए का प्रावधान किया गया। • पुलिस बल के आधुनिकीरण के लिए केंद्रीय क्षेत्रीय योजना प्रारंभ की जा रही है। इसमें पुलिस बल को वाहन सुविधा के साथ तकनीकी उपकरण उपलब्ध • कराए जाएंगे। तीथ दर्शन योजना के लिए 50 करोड़ रुपये श्रीकृष्ण पाथेय योजना के लिए 10 करोड रुपए का प्रावधान। इसी प्रकार राम पथ गगन योजना के लिए 30 करोड रुपए का प्रावधान किया गया। गीता भवन में पुस्तकालय, सभागार, साहित्य सामग्री विक्रय केंद्र बनाए जाएंगे, इसके लिए 100 करोड रुपए का प्रावधान किया गया। तीर्थ दर्शन योजना के लिए 50 करोड रुपए का प्रावधान रखा गया है पर्यटन संस्कृति और धर्मस्व क्षेत्र में 1610 करोड रुपए का प्रावधान किया गया जो गत वर्ष की तुलना में 133 करोड रुपए अधिक है।