भोपाल (ईन्यूज़ एमपी): कैबिनेट ब्रीफिंग में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राज्य की आर्थिक प्रगति को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 1.52 लाख रुपये से अधिक हो गई है, जो विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बजट का खाका: कुल बजट: ₹4,21,032 करोड़ राजस्व व्यय: ₹2,90,261 करोड़ पूंजीगत परिव्यय: ₹85,076 करोड़ समग्र बजट अनुमान: ₹2,01,282 करोड़ कुल व्यय बजट: ₹3,26,383 करोड़ वर्ष 2025-26 के लिए ₹48,954 करोड़ की वृद्धि, जिससे कुल बजट ₹3,75,337 करोड़ प्रस्तावित किया गया है। नई योजनाएं और विकास पहल: राज्य के बीहड़ इलाकों में खेती को बढ़ावा देने के लिए सिंचाई की व्यवस्था होगी। हार्टिकल्चर कॉलेज खोलने की घोषणा, जिससे आधुनिक कृषि और बागवानी को बढ़ावा मिलेगा। केंद्र सरकार से विकास कार्यों के लिए सहयोग मिलेगा। मध्यप्रदेश सरकार का यह बजट सामाजिक और आर्थिक उत्थान की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।