enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश दिल्ली को मिली नई कमान, MP के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने CM रेखा गुप्ता को दी बधाई...

दिल्ली को मिली नई कमान, MP के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने CM रेखा गुप्ता को दी बधाई...

भोपाल (ईन्यूज़ एमपी): दिल्ली की सत्ता में नया अध्याय शुरू हो गया है! श्रीमती रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नई दिल्ली की बागडोर संभाल ली। इस ऐतिहासिक मौके पर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री गुप्ता के नेतृत्व में 'विकसित दिल्ली' का सपना साकार होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार दिल्ली के चहुँमुखी विकास को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी।

दिल्ली की सियासत में यह बड़ा बदलाव क्या राजधानी की तस्वीर बदलने में सफल होगा? अब निगाहें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की नई रणनीतियों और नीतियों पर टिकी हुई हैं।

Share:

Leave a Comment