enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, रात के तापमान में बढ़ोतरी, दिन में तीखी धूप से गर्मी का अहसास

मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, रात के तापमान में बढ़ोतरी, दिन में तीखी धूप से गर्मी का अहसास

भोपाल (ईन्यूज़ एमपी): मध्य प्रदेश के 28 जिलों में मौसम ने करवट ले ली है। बीते कुछ दिनों से ठंड में कमी देखी जा रही है, और अब अगले 24 घंटों तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है। हवा का रुख बदलने के कारण रात का तापमान बढ़ने लगा है, जिससे ठंड के असर में कमी आई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 10 दिनों में रात का पारा 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस अवधि में सबसे अधिक है। वहीं, दिन में तीखी धूप के कारण प्रदेश के 33 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया है, जिससे दिन में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, रात के तापमान में हो रही वृद्धि की मुख्य वजह चक्रवात है। ईरान में बना पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान में बने प्रेरित चक्रवात की वजह से प्रदेश में हवाओं का रुख बदल गया है। इसी के चलते अब तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है।

अगले कुछ दिनों में भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे ठंड और कम हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के मध्य तक फिर से कुछ इलाकों में हल्की ठंड लौट सकती है।

Share:

Leave a Comment