भोपाल (ईन्यूज एमपी): मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला आदेश जारी हुए हैं, जिसमें 10 IPS अफसरों के ट्रांसफर शामिल हैं। गृह विभाग के आदेशानुसार, मिथलेश कुमार शुक्ला को नर्मदापुरम रेंज का नया IG नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, सिंगरौली, छिंदवाड़ा और शहडोल जिलों के SP भी बदले गए हैं।
इन जिलों में नए SP की नियुक्ति
IPS रामजी श्रीवास्तव: नए SP शहडोल
IPS मनीष खत्री: SP सिंगरौली
IPS अजय पांडे: SP छिंदवाड़ा
अन्य प्रमुख तबादले
ADGP मीनाक्षी शर्मा: ADGP सामुदायिक पुलिसिंग और RTI, पुलिस मुख्यालय भोपाल।
IG इरशाद वली: नर्मदापुरम से IG SAF, पुलिस मुख्यालय भोपाल स्थानांतरिIG मिथलेश कुमार शुक्ला: ग्वालियर से नर्मदापुरम रेंज का IG।
DIG तुषारकांत विद्यार्थी: जबलपुर से पुलिस मुख्यालय भोपाल।
DIG अतुल सिंह: SAF जबलपुर से जबलपुर रेंज और SAF का अतिरिक्त प्रभार।
SP कुमार प्रतीक: शहडोल से 23वीं बटालियन भोपाल का कमांडेंट।
SP निवेदिता गुप्ता: सिंगरौली से 8वीं बटालियन छिंदवाड़ा की कमांडेंट।
राज्य पुलिस सेवा के दो अधिकारियों का तबादला
संदीप भूरिया: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर।
सलील शर्मा: खजुराहो से रीवा विसबल।