enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश इंदौर को मानी जा रही थी मानसून की विदाई, बारिश ने लिया फिर यू-टर्न

इंदौर को मानी जा रही थी मानसून की विदाई, बारिश ने लिया फिर यू-टर्न

इंदौर(ईन्यूज एमपी)___ पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर आंध्र-दक्षिण ओडिशा तटों व उत्तर-पश्चिमी खाड़ी में अलग-अलग चक्रवात सक्रिय हुए। इसके चलते कम दवाब का क्षेत्र बना। इससे आज भी इंदौर और मालवा के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं।मंलवार को भी इंदौर और आस-पास के इलाकों में तेज बारिश हुई। इससे पहले तापमान बढ़ने और धूप निकलने से उमस ने गर्मी का अहसास करा दिया। मंगलवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। रुक-रुक कर हुई वर्षा से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। मौसम विभाग के मुताबिक 27 सितंबर को शहर से मानसून की विदाई मानी जा रही थी, लेकिन मंगलवार को हुई बरसात ने मानसून ने यू-टर्न ले लिया है।मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवा चली। 23 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवा ने मौसम बदल दिया। रातभर अलग-अलग हिस्सों में बारिश होती रही। एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र में 10.9 मिमी और रीगल क्षेत्र में 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम में बदलाव का का असर भी मंगलवार को दिखा। सुबह जहां धूप निकली, लेकिन दोपहर 2 बजे बाद काले-घने बादल छाए गए।ठंडी हवाओं ने उमस से राहत मिली। देखते ही देखते जोरदार बारिश शुरू हो गई। घंटेभर तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश होती रही। रात 8.30 बजे तक एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 0.4 मिमी बारिश हुई। इसे मिलाकर पश्चिमी क्षेत्र में सीजन में अभी तक 815.9 मिमी बारिश हो चुकी है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अलग-अलग चक्रवात व प्रणालियों का प्रभाव बना है।

Share:

Leave a Comment