enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश रीवा की दीप्ति का MP की अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने दी बधाई...

रीवा की दीप्ति का MP की अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने दी बधाई...

रीवा(ईन्यूज़ एमपी)- रीवा से कई युवा क्रिकेटर निकले हैं। जिनका चयन भारतीय टीम में हुआ है। इन्होंने भारत के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। जिसमें ईश्वर पाण्डेय व कुलदीप सेन जैसे नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने देश भर में रीवा का नाम रोशन किया है। अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत इन खिलाड़ियों ने विदेशी सरजमीं पर अपना लोहा मनवाया है। अब इसी कड़ी में रीवा से एक और नाम जुड़ गया है। जो दिप्ती सिंह का है। दिप्ती सिंह (Dipti Singh) का चयन मप्र महिला अण्डर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। दिप्ती मध्यम श्रेणी की गेंदबाज है। जिन्होंने जबलपुर, ग्वालियर में आयोजित खेल में शानदार विकेट चटकाएं हैं। अपनी शानदार परफार्मेंस की बदौलत अब इन्हें मप्र की अण्डर-19 टीम में जगह मिली हैं। दिप्पी का चयन 15 सदस्यीय टीम में हुआ है। जहां वह अब अपने खेल का प्रदर्शन करती हुई नजर आएगी।

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दीप्ति सिंह को मध्यप्रदेश महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयनित होने पर बधाई दी। उन्होंने इसे विंध्य क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया और कहा कि यह दीप्ति की कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय का परिणाम है, जिससे उन्होंने रीवा का नाम रोशन किया है। उपमुख्यमंत्री ने दीप्ति और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दीप्ति की सफलता से उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष हैं। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है और उन्हें बधाई दी है। साथ ही आशा व्यक्त की है कि रीवा की बेटी दिप्ती सिंह एक दिन जरूर भारतीय महिला टीम में खेलती हुई नजर आएगी।

कौन हैं दिप्ती सिंह
दिप्ती सिंह (Dipti Singh) मूलतः रीवा जिले के बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लभौली गांव की रहने वाली हैं। वह ग्रामीण पृष्ठभूमि से आती है। क्रिकेट के प्रति लगाव उनका बचपन से ही रहा है। वह हर दिन 6 से 8 घंटे खेल की प्रेक्टिस करती थी। जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। यहां उन्हें एक विकेट नहीं मिले। जिससे वह निराश और हताश नहीं हुई। खुद का मनोबल बनाए रखी। लगातार प्रेक्टिस करती रही। हाल ही में जबलपुर और ग्वालियर में आयोजित हुए खेल में उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने कई विकेट चटकाएं। जिससे चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर गया। दिप्ती के बॉलिंग एक्शन चयनकर्ता काफी प्रभावित हुए। जिस वजह से उनका चयन मप्र महिला अण्डर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। अब दिप्ती प्रदेशस्तीय खेलों में अपनी बॉलिंग का कहर बरपाती हुई नजर आएगी। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो वह दूर नहीं जब दिप्ती भारतीय महिला क्रिकेट टीम में खेलती हुई नजर आएगी।

Share:

Leave a Comment