enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बड़ी खबर: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज,नई तबादला नीति और कर्मचारियों के भत्ते पर लग सकती है मुहर...

बड़ी खबर: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज,नई तबादला नीति और कर्मचारियों के भत्ते पर लग सकती है मुहर...

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज अब से कुछ भी देर बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में राज्य के कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी, जिनमें सोयाबीन खरीदी, कर्मचारियों के भत्ते में वृद्धि और नई तबादला नीति शामिल हैं।

प्रमुख प्रस्ताव:
1. सोयाबीन खरीदी: केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को 16.68 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन खरीदी की मंजूरी दी है। 25 अक्टूबर से सोयाबीन खरीदी शुरू होगी और 27 सितंबर से पंजीकरण का प्रस्ताव बैठक में रखा जाएगा।
2. कर्मचारियों के भत्ते में वृद्धि: राज्य के कर्मचारियों के भत्ते में वृद्धि के प्रस्ताव पर भी आज फैसला लिया जाएगा, जो कर्मचारियों के लिए राहतकारी हो सकता है।
3. मार्कफेड और कृषि परियोजनाएं: मार्कफेड से जुड़ी खरीदी व्यवस्था के सुधार और बाढ़ राहत के प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही, कृषि परियोजनाओं पर भी विचार किया जाएगा।

अगली बैठक:
5 अक्टूबर को दमोह जिले के जबेरा विधानसभा क्षेत्र में अगली कैबिनेट बैठक होगी। यह बैठक रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती को समर्पित होगी और इस दौरान सरकार के कई अहम फैसले सामने आ सकते हैं।

सीएम मोहन यादव के आज के कार्यक्रम:
सुबह: कैबिनेट बैठक।
दोपहर: एमपी राज्य सैनिक बोर्ड की वार्षिक बैठक।
शाम: फेडरेशन ऑफ एमपी चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नव-निर्वाचित अध्यक्ष के पदग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

Share:

Leave a Comment