enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे बिलासपुर, जिला अधिकारियों से करेंगे सामान्य परिचर्चा

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे बिलासपुर, जिला अधिकारियों से करेंगे सामान्य परिचर्चा

बिलासपुर(ईन्यूज एमपी)---  छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का ये पहला बिलासपुर प्रवास है। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीपैड पर जोरदार स्वागत किया गया। राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय दो अलग अलग हेलीकॉप्टर से पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विवि हेलीपैड पहुंचे।
अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। हेलीपैड पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, अटल विवि कुलपति एडीएन बाजपेई,आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनीश सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों और अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
कलेक्टर मंथन सभागार में आगामी राज्यपाल रमेन डेका की बैठक को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्यपाल डेका जिले के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास योजनाओं और नागरिक सुविधाओं की समीक्षा करना है। राज्यपाल रमेन डेका अपने दौरे के दौरान जिले की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करेंगे।
राज्यपाल रामेन डेका व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को बिलासपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी रानी डेका काकोटी भी रहेंगी। राज्यपाल सुबह 10:35 बजे पंडित सुंदर लाल शर्मा विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर उतरेंगे पहुंचेंगे। सुबह 10:40 बजे अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे
सुबह 11 बजे यहां आयोजित दीक्षा समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे न्यू सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 1:30 बजे मंथन सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर तीन बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के हेलीपैड से रतनपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:15 बजे रतनपुर पहुंचकर महामाया देवी के दर्शन करेंगे। शाम 4:05 बजे हेलीपैड से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे

Share:

Leave a Comment