enewsmp.com
Home कालचक्र कर्क राशि वालों को नौकरी में मिलेगी तरक्की, तुला राशि वालों को होगा धन लाभ, 

कर्क राशि वालों को नौकरी में मिलेगी तरक्की, तुला राशि वालों को होगा धन लाभ, 

इन्दौर(ईन्यूज एमपी)--- अंग्रेजी कैलेंडर का आठवां महीना अगस्त के तीसरे हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है। अगस्त के महीने में कई व्रत-त्योहार मनाए जाने वाले हैं, जिनके कारण देशभर में खूब उल्लास देखने को मिलता है। इस समय भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना चल रहा है। 19 अगस्त को सावन का महीना खत्म होगा और इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।ऐसे में राशिफल के अनुसार, 12 अगस्त से लेकर 18 अगस्त तक यह सप्ताह कई राशि वालों के लिए लकी, तो कई के लिए अनलकी साबित होने वाला है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार, आइए जानते हैं कि सभी राशियों के यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय काफी अच्छा रहने वाला है। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। कोई बड़ी धनराशि आपको मिल सकती है। निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा है। करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपको सफलता देने वाला है।
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा। त्योहारों के कारण पूरा परिवार एक साथ होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक दृष्टि से भी यह सप्ताह काफी लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। मौसमी बीमारियों से बचाव की जरूरत है। व्यायाम आदि करें। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है, लेकिन यह आपके हित में होगा। इस सप्ताह बड़ी सफलता मिल सकती है।
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहतरीन रहने वाला है। कोई बड़ा फैसला लेने से बड़ा लाभ प्राप्त होगा। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। किसी बड़ी बीमारी से मुक्त होंगे। खान-पान का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार और मित्रों की ओर से आर्थिक सहयोग मिलेगा। करियर में इस सप्ताह आपको सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन मन प्रसन्न रहेगा।

Share:

Leave a Comment