enewsmp.com
Home कालचक्र सावन में महादेव को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, खुश होकर देंगे मनचाहा फल...

सावन में महादेव को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, खुश होकर देंगे मनचाहा फल...

धर्म (ईन्यूज एमपी)- कहते हैं कि सावन महीने में भोलेनाथ की पूजा सच्चे मन से करने पर मनचाहा आशीष मिलता है। इस महीने में भक्त भगवान शिव को अलग-अलग चीजों का भोग लगाते हैं। ऐसे में यहां देखिए 5 ऐसे प्रसाद आइटम जिनका भोग आप शिवजी को लगा सकते हैं।

सावन का शुभ महीना आज से शुरू हो चुका है। ये महीना भगवान शिव और उनकी पत्नी देवी पार्वती को समर्पित है। इस महीने के सोमवार में व्रत भी रखा जाता है। सावन सोमवार व्रत अविवाहित और विवाहित दोनों महिलाएं इच्छाओं की पूर्ति और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं। कहते हैं कि इस महीने में जो भक्त भोलेनाथ की सच्चे मन से पूजा करते हैं तो उन्हें भोले बाबा खुश होकर मनचाहा आशीष देते हैं। इस दौरान भोलेनाथ को भोग लगाने के लिए यहां देखिए 5 भोग आइटम-

मखाना खीर- मखाने को सात्विक खाने का हिस्सा माना जाता है। भोलेनाथ के प्रसाद के लिए आप इसकी मदद से टेस्टी खीर तैयार कर सकते हैं। इस खीर को बनाने के लिए दूध में सूखे मेवे और चीनी के साथ मखाने को मिलाएं। इस खीर को पहले भगवान शिव को चढ़ाएं और फिर प्रसाद के रूप में अपनों को खिलाएं।

मालपुआ- भोलेनाथ को आप मालपुआ का भोग चढ़ा सकते हैं। सूजी, सौंफ के बीज, दूध, खोया, नारियल और केले का पेस्ट बनाया जाता है। फिर इसे घी में डीप फ्राई किया जाता है।
साबूदाना खीर- भोलेनाथ को आप साबूदाना खीर का भोग लगा सकते हैं। दूध, चीनी, सूखे मेवे से तैयार की गई इस खीर को बनाना काफी आसान है। इसे लोग व्रत में भी खा सकते हैं।
शिंगारा शीरा- सिंघाड़े के आटे से तैयार होने वाला ये शीरा भी भगवान शिव को भोग में चढ़ाया जा सकता है। इसमें फ्लेवर के लिए इलायची पाउडर डालें और सूखे मेवों से सजाने के बाद भोग लगाएं और फिर प्रसाद सभी को बांटे।

बादाम हलवा- भीगे बादाम को छीलकर फिर पेस्ट बनाकर हलवे को तैयार किया जाता है। चीनी से मीठा करने के बाद कुछ इलायची और सूखे मेवे को हलवे में डालें और फिर शिव जी को भोग लगाकर सभी को प्रसाद दें।


Share:

Leave a Comment