enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश CMमोहन यादव ने कोयम्बटूर में दक्षिण भारतीय निवेशकों को मप्र में औद्योगिक इकाइयां लगाने का दिया आमंत्रण

CMमोहन यादव ने कोयम्बटूर में दक्षिण भारतीय निवेशकों को मप्र में औद्योगिक इकाइयां लगाने का दिया आमंत्रण

भोपाल(ईन्यूज एमपी)-- मुख्यामंत्री मोहन यादव बुधवार को तमिलनाडु राज्य के कोयम्बटूर पहुंचे और वहां उन्होंने एक बेस्ट कार्प फैक्ट्री को देखा। इस दौरान उन्होंने दक्षिण भारत के निवेशकों को मध्य प्रदेश में औद्योगिक इकाइयां प्रारंभ करने का निमंत्रण दिया। कहा कि मध्य प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को कोयम्बटूर में इन्वेस्ट एमपी इंटरैक्टिव सत्र को संबोधित करने के साथ उद्योगपतियों के साथ मध्य प्रदेश में निवेश के लिए वन-टू-वन चर्चा करेंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट फरवरी 2025 में प्रस्तावित है। इसके लिए निवेशकों को आमंत्रित करने और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान तलाशने के प्रयास में प्रदेश सरकार जुटी हुई है। मुंबई के बाद अब कोयम्बटूर में इन्वेस्ट मध्य प्रदेश रोड शो हो रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री डा. यादव बुधवार को कोयम्बटूर पहुंचे और यहां स्थानीय बेस्ट कार्प फैक्ट्री को देखा। मुख्यमंत्री गुरुवार को कोयम्बटूर में इन्वेस्ट एम पी इंटरैक्टिव सत्र में उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश सरकार की निवेश प्रोत्साहन, नवाचार और सतत विकास की गतिविधियों की जानकारी देंगे। इसके साथ ही टेक्सटाइल एवं गारमेंट, इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में निवेश के लिए उद्योगपतियों से चर्चा की जाएगी।

Share:

Leave a Comment