पन्ना 25 अगस्त 15/जिले में एक जून से अब तक कुल 506.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख अरविन्द खरे ने बताया कि इस अवधि में तहसील पन्ना में 484 मि.मी., गुनौर में 660 मि.मी., पवई में 495 मि.मी., शाहनगर मंें 366.5 मि.मी. तथा अजयगढ में 527.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 554.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें तहसील पन्ना में 792 मि.मी., गुनौर में 417.9 मि.मी., पवई में 570 मि.मी, शाहनगर में 600 मि.मी. तथा अजयगढ में 393.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 25 अगस्त को सर्वाधिक 25.2 मि.मी. वर्षा अजयगढ तहसील में दर्ज की गई।