enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सतना - समाज के सबसे पिछडे व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले - ममता पाण्डेय

सतना - समाज के सबसे पिछडे व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले - ममता पाण्डेय

सतना - देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की शुरूआत म.प्र. के महू से की गई है। इस अभियान में जिले में समाज के पिछडे, दलित, शोषित व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा। जिले के विकास को मजबूती मिलेगी और किसानों की प्रगति के द्वार खुलेगें। उक्त उदगार महापौर ममता पाण्डेय ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उनकी 125वीं जयंती समारोह एवं ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के शुभारंभ के दौरान व्यक्त किए। महापौर ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जन्मस्थली महू से ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की शुरूआत की गई है। जिसके अन्तर्गत गरीब, दलित, पिछडे वर्ग के व्यक्तियों को ग्राम सभाओं के माध्यम से योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुधा सिंह ने कहा कि सामाजिक समरसता, पंचायती राज की मजबूती, गांवो के विकास और किसानों की प्रगति के लिए यह अभियान काफी कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जन्मस्थली महू से ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की शुरूआत की गई उन्होंने डॉ भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती पर सभी को शुभकामनाऐं दी। जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रताप सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती से ग्रामोदय अभियान का शुभारंभ किया गया है। जिसके लिए नवागत कलेक्टर बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर ने संविधान बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के अन्तर्गत ग्रामीण अंचलो में ग्रामसभाओं के माध्यम से विकास के द्वार खुलेंगे। साथ ही किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ होगी।
कलेक्टर नरेश पाल कुमार ने समारोह में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के अन्तर्गत बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर कहा कि डा. अम्बेडकर विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने समाज में समरसता लाने हेतु प्रयास किये थे। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामोदय से भारत उदय अभियान आज से प्रारंभ होकर 31 मई 2016 तक संचालित किया जावेगा। उन्होंने कहा कि अभियान के अन्तर्गत सामाजिक सौहार्द्र व समरसता को बढावा देने और पंचायत राज प्रणाली को मजबूती प्रदान की पहल की जावेगी। अभियान के अन्तर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभाओं का आयोजन किया गया है। साथ ही जिला स्तर, खण्ड स्तर एवं ग्राम स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए गए है। इस अभियान में अधिकारों का विकेन्द्रीयकरण, सेवाओं की वितरण व्यवस्था का सुदृढीकरण और आपसी सौहार्द्र को बढावा देना प्रमुखता से शामिल किया गया है। साथ ही इस अभियान के तहत ग्राम सभाओं में हुए निर्णय सहित समस्त कार्यवाही के दस्तावेजीकरण की बारीकियाँ विस्तारपूर्वक ग्रामीणों को समझाने की पहल होगी। इसी प्रकार ग्रामसभाओं व ग्राम संसद अभियान के अन्तर्गत आयोजित किये जावेगें।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण रंगनाथ पाण्डेय ने भारत रत्न संविधान निर्माता डाँ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। सी.एल. सूर्यबंशी ने डाँ. अम्बेडकर के विचारों एवं उनकी जीवन परिचय पर विचार व्यक्त किये। भूपेन्द्र सिंह ने आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में डाँ. अजीत जायसवाल, कु. प्रियंका सिंह, आर.पी. सुमन ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के प्रारंभ में अथितियो द्वारा कन्यापूजन किया गया। छात्राओं द्वारा डाँ. अम्बेडकर गीत एवं बन्देमातरम गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती पर पुस्तिका का वितरण किया। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर श्री पाल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सामाजिक समरसता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधायक शंकर लाल तिवारी, जनपद अध्यक्ष सोहावल संतोष सिंह, समाजसेवी शैला तिवारी, जिला पंचायत के सीईओ संदीप शर्मा, आयुक्त नगर निगम धीरेन्द्र सिंह परिहार, एसडीएम रमेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर सपना त्रिपाठी, दिलीप पाण्डेय, विभाग प्रमुख अधिकारी, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और शहरी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share:

Leave a Comment