सीधी - जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी प्रवेश मिश्रा ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश शासन के मंशानुसार बाल विवाह शून्य करने की दिशा में चलाए जा रहे लाडो अभियान इस वर्ष भी चलाया जा रहा है। बाल विवाह एक सामाजिक बुराई के रूप में प्रचलित है इसको प्रशासन एवं सामाजिक भागीदारी से ही खत्म किया जा सकता है। लाडो अभियान के तहत बाल विवाह रोकने के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर कोरगु्रप का गठन किया गया है। जिला स्तर पर कोर ग्रुप के अध्यक्ष कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष सदस्य, अध्यक्ष-सचिव, पुलिस अधीक्षक सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सदस्य, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सदस्य, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी सदस्य सचिव, अशासकीय संस्थाओं के प्रतिनिधि सदस्य, चाइल्ड हेल्पलाईन के सदस्य हैं। उपखण्ड स्तर पर एसडीएम अध्यक्ष, अध्यक्ष जनपद पंचायत सदस्य,एसडीओ पुलिस सदस्य, तहसीलदार सदस्य, सीईओ सदस्य, परियोजना अधिकारी सदस्य, सीएमओ सदस्य, अशासकीय संसथाओं के प्रतिनिधि सदस्य होंगे। इसी तरह ग्राम स्तर पर सरपंच ग्राम पंचायत अध्यक्ष, विद्यालय के प्राचार्य सदस्य, पटवारी सदस्य, सचिव सदस्य, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सदस्य अशासकीय संस्थाओं के प्रतिनिधि सदस्य, ग्राम नाउ एवं नाइन सदस्य हैं। बाल विवाह होने से संबंधित सूचना प्राप्त होने पर सम्पर्क किया जा सकता है। समस्त माता पिता शिक्षणगण, छात्रगण, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों तथा जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के सभासद धर्मगुरूओं, नाई एवं नाईन आमजन से अपील है कि बाल विवाह के अधिनियम के अनुसार लड़की की आयु 18 एवं लड़के की उम्र 21 वर्ष हो गयी है इसके पश्चात ही विवाह करना सुनिश्चित करें। बाल विवाह रोकने की सूचना नामांकित कर्मचारियों को देने के लिए प्रवेश मिश्रा महिला सशक्तिकरण अधिकारी का मो.नं.. 9893011784, डा. शेष नारायण मिश्रा बाल विकास परियोजना सीधी क्रमांक-1 का मो.नं. 9425824663, सुश्री अपोलिना लकड़ा सीधी क्रमांक-2 का मोनं- 9993879364, श्रीमती मान कुमार पनाडिया बाल विकास परि. कुसमी मो.नं- 9425858862, विकास तिवारी मझौली 8085805888, श्रीमती कृष्णा सिंह रामपुर नैकिन क्रमांक-1 मो.नं- 9893737837, श्रीमती शशि सिंह रामपुर नैकिन क्रमांक-2 मो.नं.-9981660052, श्रीमती माधुरी सिंह, विकासखण्ड सशक्तिकरण अधि. सिहावल 9425179907, श्रीमती रतन सिंह वि.खं.सीधी 9425883599, श्रीमती अर्पणा पाण्डेय वि.खं.रामपुर नैकिन 9893157617 और श्रीमती सत्यभामा सिहं वि.खं. सशक्ति करण अधिकारी मझौली मो.नं- 9425836096 पर सूचना दी जा सकती है।