विदिशा - जापान एवं भारत सरकार के सहयोग से आयोजित होने वाले जापान सकुरा कार्यक्रम के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद के शिक्षक श्री सुभाष चंद्र श्रीवास्तव का चयन हुआ है। रसायन शास्त्र के शिक्षक के चयनित होने पर विद्यालय के प्राचार्य श्री जी कुमार सहित सभी ने बधाईयां दी है। जापान सकुरा कार्यक्रम के लिए देश के सभी नवोदय विद्यालयों में से चार शिक्षक एवं बीस विद्यार्थियों को चयनित किया गया है। सभी प्रतिभागी एवं पर्यवेक्षक नौ अप्रैल से 16 अप्रैल तक जापान के विभिन्न अनुसंधान केन्द्रों, विज्ञान संग्रहालयो का भ्रमण करेंगे और विश्व विख्यात वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे।