देश के सातवें प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के दृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती आज सदभावना दिवस के रूप में मनायी गयी। कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने प्रिय पूर्व नेता को याद करते हुये उनके सपनों को साकार करने की प्रतिबद्धता जाहिर की। जिला मुख्यालय पन्ना में किसान कांग्रेस द्वारा स्थानीय एवर साईन मैरिज गार्डन इन्द्रपुरी कालोनी में जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजली समर्पित कर उन्हे याद किया। राजीव गांधी जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में राजीव जी के चित्र के समक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं डी.के. दुबे एवं अधिवक्ता राजेश तिवारी ने दीप प्रज्जवलन करते हुये कार्यक्रम की शुरूआत की। जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा रहे जबकि अध्यक्षता किसान कांग्रेस के अध्यक्ष शशिकांत दीक्षित द्वारा की गयी। जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुये काग्रेस के जिला प्रवक्ता डी.के. दुबे ने कहा कि केन्द्र में अच्छा बहुमत पाने के बाद भारतीय जनता पार्टी घमण्ड में डूब चुकी है। प्रदेश में तीसरी बार जीतकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से मनमानी पर उतर आयी है। इनके कारनामें भ्रष्टाचार एवं घोटालों के रूप में जनता के सामने आ रहे है भाजपा का अहंकार ही उसे ले डृूबेगा। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ४० वर्ष की उम्र में देश के प्रधानमंत्री बने और देश को कम्प्यूटरीकृत करने का वीणा उठाया। सूचना प्राद्योगिकी की शुरूआत की, उनकी ही देन है कि आज इन दोनों क्षेत्र में भारत देश ने समृद्धि हासिल की है। यदि राजीव जी देश की आवश्यकताओं को नहीं समझते होते तो आज हम डिजिटल इण्डिया के दौर में नहीं होते। श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार बडी-बडी बाते करके देश के लोगों को गुमराह कर रही है तथा प्रधानमंत्री की कथनी और करनी के बीच का स्वरूप सामने आने लगा है। कांग्रेस पार्टी देश के लोगों को गुमराह नहीं होने देगी जिला काग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीष मिश्रा ने कहा कि देश के लिए कुर्बानी कांग्रेस के नेताओं ने दी है। इंद्रा जी, राजीव जी देश सेवा करते हुये शहीद हो गये। श्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भले ही देश में इस समय ४४ सांसद हो परन्तु इस पार्टी के अंदर जो सच्चाई की ताकत है उसने बडी बहुमत वाली भाजपा की सरकार को सडक पर लाकर खड़ा कर दिया है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सूर्यप्रकाश वर्मा, आशीष बागरी, धर्मेन्द्र सेन, संदीप मिश्रा आदि ने संबोधित किया। जयंती कार्यक्रम का संचालन युवा नेता रूपेश दीक्षित द्वारा किया गया कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आम का वृक्ष राजीव जी की याद में रोपित किया गया। जयंती के इस कार्यक्रम में एवर साईन मैरिज गार्डन के संचालक डॉ. सनमत जैन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ जयंती कार्यक्रम में महामंत्री द्वेय सुनील अवस्थी, बीएन जोशी, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपक तिवारी, मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जीतू तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजाराम जडिय़ा, राधाकृष्ण शर्मा, अज्जू गर्ग, रवि तिवारी, आरएस चैहान, हीरालाल विश्वकर्मा, अशोक पाल, ज्ञान सिंह, रशीद सौदागर, मूलचन्द्र, भूपत, अंगत सेन, देवी सिंह, प्रकाश सिंह, खूब सिंह आदि मौजूद थे।