enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भोपाल - जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल द्वारा भजन गायक श्री रवि दुबे के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल - जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल द्वारा भजन गायक श्री रवि दुबे के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल - जनसंपर्क, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने भजन गायक श्री रवि दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय श्री दुबे एक अलग अंदाज में भजन गायिकी के लिए जाने जाते थे। स्वर्गीय श्री दुबे में अपने भजन-गायन से श्रोताओं को बांधने की अदभुत कला थी।

जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Share:

Leave a Comment