enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश राजस्व मंत्री रामपाल सिंह ने किया कलेक्टर कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण

राजस्व मंत्री रामपाल सिंह ने किया कलेक्टर कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण


दमोह - प्रदेश के राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री रामपाल सिंह आज आकस्मिक रूप से दमोह कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में लगने वाले कार्यालय का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा खासतौर पर मौजूद थे।
इस दौरान राजस्व मंत्री रामपाल सिंह ने राजस्व विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने राहत राशि वितरण, विवादित, अविवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन तथा राजस्व विभाग अंतर्गत रिक्त पदों से संबंधित विषयों पर चर्चा की और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी दमोह राकेश कुशरे, तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
बांदकपुर में भगवान जागेश्वर नाथ के किये दर्शन
राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री रामपाल सिंह बांदकपुर पहुंचे और भगवान जागेश्वर नाथ के दर्शन कर पूजन अर्चन किया। उन्होंने बांदकपुर में चल रहे निर्माण कार्यो के संबंध में चर्चा की।

Share:

Leave a Comment