अशोकनगर - कलेक्टर श्री अरूण कुमार तोमर द्वारा मंगलवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद अशोकनगर अन्तर्गत पंच महाभूत संबर्धन साक्षरता यात्रा का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर किया। यह यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर से पंचमहाभूत प्रस्फुटन ग्राम तूमैन, राजपुर,सेमरा डोंगरा विकासखण्ड अशोकनगर के लिए रवाना हुई। यह यात्रा जिले के सभी विकासखण्डों में पहुंचेगी। जिला जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जयमंडल यादव एवं सदस्य श्री उमेश रघुवंषी ने पंचमहाभूत यात्रा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुऐ कहा कि पृथ्वी, जल, आकाश, अग्नि, और वायु ये पॉच तत्व मनुष्य के लिऐ बहुत ही महत्वपूर्ण है। पंचतत्व के बिना मनुष्य का जीवन संभव नही है। इस अवसर पर जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री आशीष जैन, अशोकनगर, विकासखण्ड समन्वयक श्री मनोज यादव, मुंगावली विकासखण्ड समन्वयक श्रीमति सुखवती वर्मा, नवांकुर संस्थाओं के अध्यक्ष सर्वश्री कुमार संभव, भूपेन्द्र सिंह, लखन शर्मा, शेरसिंह यादव, रचना गुप्ता, नगर विकास प्रस्फुटन समिति से वर्षा बडकुल, आराधना श्रीवास्तव, लवली रघुवंषी उपस्थित थे।